District Administration Dumka
1. शिकायत की ट्रैकिंग 2. शिकायत का स्टेटस देखें 3. रिकॉर्ड का संधारण 4. स्वयं शिकायत दर्ज करें 5. समाधान प्रक्रिया की पारदर्शिता 6. शिकायतों की पुनरावृत्ति में कमी लाएगा 7. अपने घर से शिकायत दर्ज करें
शिकायत निवारण प्रणाली किसी भी संगठन, विभाग या सरकार की पारदर्शिता और उत्तरदायित्व (accountability) का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। प्रशासन में एक सशक्त और पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली न केवल आम नागरिकों को न्याय दिलाने का कार्य करती है, बल्कि प्रशासन की कार्यकुशलता और जनविश्वास को भी बढ़ाती है। इस प्रणाली के माध्यम से प्रशासन, जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ता है और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। दुमका जिला प्रशासन अपने नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है। DAKSHA के माध्यम से जिला के विभिन्न कार्यालयों एवं प्रखण्ड स्तर पर लंबित एवं निष्पादित शिकायतों का विश्लेशण किया जा सकता है। शिकायतकर्त्ता को हर जानकारी SMS (एस0एम0एस) के माध्यम से मिलती रहेगी। DAKSHA सुशासन (Good Governance) के तिन स्तम्भ जिम्मेदारी (Responsibility) जबावदेही (Accountablity) तथा परर्दिशता (Tranparency) के आधार पर स्थापित हैं।
DAKSHA पोर्टल नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध समाधान में सहायक सिद्ध होगा । DAKSHA पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए विकसित किया गया है। यह पोर्टल दुमका जिला प्रशासन के द्वारा संचालित किया जाता है ताकि आम जनता को विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सके, जिससे जिले में सुशासन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
ये सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यालय अवधि में शिकायतकर्त्ता अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। न्यायालय में विचारधीन शिकायत पोर्टल पर दर्ज नही होगें। सूचना अधिकार अधिनियम संबंधित शिकायत पोर्टल पर दर्ज नही होगें। रोजगार/नियुक्ति माँग हेतु आवेदन पोर्टल पर दर्ज नही होगें। शिकायतकर्त्ता अपना शिकायत आवेदन एवं संबंधित दस्तावेज सहित पोर्टल पर दर्ज करायें।
DAKSHA के माध्यम से उक्त प्रकार के शिकायत दर्ज किया जा सकता है। सभी शिकायतों का निराकरण जल्द से सुनिश्चित हो तथा ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से अद्यतन स्थिति जाना जा सकता है। DAKSHA के माध्यम से जिला के विभिन्न कार्यालयों एवं प्रखण्ड स्तर पर लंबित एवं निष्पादित शिकायतों का विश्लेशण किया जा सकता है। शिकायतकर्त्ता को हर जानकारी SMS (एस0एम0एस) के माध्यम से मिलती रहेगी। DAKSHA सुशासन (Good Governance) के तिन स्तम्भ जिम्मेदारी (Responsibility) जबावदेही (Accountablity) तथा परर्दिशता (Tranparency) के आधार पर स्थापित हैं।
DAKSHA कोषांग सामाहरणालय दुमका में आम जनता के समस्याओ का निराकरण ससमय एवं पूरी परदर्शिता के साथ किया जाता है। आम जनता से प्राप्त शिकायतों को त्वरित रूप से संबंधित कार्यालय को पोर्टल के माध्यम से अग्रासरित किया जाता है, एवं उक्त शिकायतो को कार्रवाई प्रतिवेदन शिकायतकर्त्ता को उपलब्ध कराया जाता है। DAKSHA के माध्यम से दुमका जिला प्रशासन का आशय यह है कि शिकायत हेतु आमजनो को जिला के विभिन्न कार्यालयो में चक्कर लगाना न पड़े तथा एक ही जगह पर आवेदन दे, साथ ही शिकायतों की निष्पादन में निपुणता एवं परदर्शिता आयें।